दिल्ली के आरके पुरम मेट्रो स्टेशन के पास देर रात सड़क हादसे का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। अफ्रीका एवेन्यू रोड पर एक तेज रफ्तार नीली कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई, लेकिन कार कुछ दूर तक उसे घसीटती हुई आगे बढ़ती रही। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय तनीष टोकस बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कार चालक 73 वर्षीय वेणु गोपाल को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
आरके पुरम की ओर जा रहा था युवक
दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे अफ्रीका एवेन्यू रोड पर हुई। मुनिरका गांव का रहने वाला तनीष टोकस काले रंग की मोटरसाइकिल से भीकाजी कामा प्लेस से आरके पुरम मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहा था। वह कुछ समय के लिए सड़क किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान वसंत कुंज निवासी वेणु गोपाल अपनी नीली होंडा अमेज कार से वहां पहुंचे और खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तनीष बाइक से छिटककर दूर जा गिरा, जबकि मोटरसाइकिल कार के निचले हिस्से में फंस गई। कार के आगे बढ़ने से बाइक सड़क पर घिसटती रही और रगड़ से चिंगारियां भी निकलती दिखाई दीं।
Yet another arrogant car driver strikes a biker in Delhi and dragging the bike for good 500m. Reportedly from RK Puram Sec3.
A clear case of “hit and run” and even looks like “drunken driving”.
DL10CZ 7812
For your action @dtptraffic
📹 : IG/akashpatel22022 pic.twitter.com/B9OfQzFvke
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) September 18, 2026
घेराबंदी के बाद रुकी कार
घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया और ड्राइवर को रुकने के लिए आवाज लगाई। लोगों के विरोध और घेराबंदी के बाद कार रुकी। राहत की बात रही कि तनीष कार के साथ नहीं घिसटा। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें गंभीर अंदरूनी या जानलेवा चोट नहीं मिली। हादसे के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें भीड़ कार के पास बुजुर्ग ड्राइवर से सवाल करती दिखाई दे रही है। जब लोगों ने कार नहीं रोकने को लेकर सवाल किया तो वेणु गोपाल सफाई देते नजर आए। माहौल बिगड़ता देख वह हाथ जोड़कर माफी मांगते भी दिखे।
कार हुई जब्त
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरके पुरम थाने में मामला दर्ज किया। वेणु गोपाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत कार्रवाई की गई है। हादसे में इस्तेमाल नीली होंडा अमेज को जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, जिसमें उसके शरीर में शराब की मौजूदगी नहीं मिली। अब पुलिस CCTV और वायरल वीडियो समेत उपलब्ध फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही हादसे की परिस्थितियों और टक्कर की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Read More


[…] गुरुग्राम के बाद दिल्ली में ‘हिट एंड ड… […]