HomeBreaking Newsप्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले मचा बवाल, कार्यकर्ताओं के...

प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले मचा बवाल, कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक के बाद हुई धक्का-मुक्की

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचेंगे। इस दौरान वह ‘गूंज’ नाम से आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम केपी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जहां छात्रों से शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज पहुंचे।

दोनों नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की। हालांकि बैठक के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। बताया गया कि मंच पर चढ़ने को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। स्थिति इतनी बढ़ गई कि हाथापाई जैसी नौबत आ गई। यह पूरा घटनाक्रम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ जिससे पार्टी के भीतर मतभेद और गुटबाजी की चर्चा भी तेज हो गई।

युवाओं से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से सीधे संवाद करना बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी इस दौरान पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों की राय सुनेंगे और अपने विचार भी साझा करेंगे।

बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने का दावा

आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम में प्रयागराज के अलावा आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख से अधिक छात्रों की मौजूदगी रहने की संभावना है। ऐसे में पार्टी इस आयोजन को बड़े स्तर पर सफल बनाने की तैयारी में जुटी है हालांकि तैयारियों के दौरान सामने आए विवाद ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा जरूर शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : 27 घर तबाह और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, केरल में बाढ़ और जलभराव से हालात गंभीर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments