HomeBreaking NewsLPG पर बड़ी खुशखबरी! अगस्त के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर 202...

LPG पर बड़ी खुशखबरी! अगस्त के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर 202 रुपये सस्ता, चेक करें अपने शहर के नए रेट

LPG Price Cut: देशभर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली और कोलकाता में लागू हुए नए रेट

तेल कंपनियों की ओर से जारी नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। नई दरों के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,728 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में 209 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत 2,872.50 रुपये रह गई है। इस राहत से होटल, ढाबा चलाने वाले मालिकों की लागत कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन शहरों में भी बदले दाम

पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹209 घटकर ₹3,018 हो गई है। लखनऊ में यह अब ₹2,860.50 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹3,052.50 थी।

इस साल लगातार बदलते रहे सिलेंडर के दाम

साल 2026 में इंडेन के 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी में दिल्ली में इसकी कीमत 1,691.50 रुपये थी। इसके बाद फरवरी, मार्च और अप्रैल में दाम बढ़ते रहे और मई में यह 3,071.50 रुपये तक पहुंच गया। जून में इसकी कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई। जुलाई में तेल कंपनियों ने 183.50 रुपये की कटौती कर कीमत 2,930 रुपये कर दी और अब अगस्त में 202 रुपये की नई कटौती के बाद दिल्ली में यह सिलेंडर 2,728 रुपये का हो गया है।

कोलकाता में भी लगातार मिली राहत

कोलकाता में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पिछले दो महीनों के दौरान राहत देखने को मिली है। जून में इसकी कीमत 3,255.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद जुलाई में यह घटकर 3,081.50 रुपये हो गई और अगस्त में 209 रुपये की नई कटौती के बाद इसकी कीमत 2,872.50 रुपये रह गई है। यानी जून के मुकाबले अब दिल्ली में कुल 385.50 रुपये और कोलकाता में 383 रुपये की राहत मिल चुकी है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता होने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर बनी हुई है।

मार्च और जून में बढ़े थे घरेलू सिलेंडर के दाम

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को इससे पहले मार्च और जून में कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा था। मार्च में घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा किया गया था, जबकि जून में इसकी कीमत में 29 रुपये की और बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में अगस्त में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से उपभोक्ताओं को किसी नई राहत का इंतजार रहेगा।

Read More:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जैस्मीन लंबोरिया और अरुंधति चौधरी ने बॉक्सिंग के फाइनल में बनाई जगह

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments