HomeBreaking Newsदिल्ली में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब, रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब, रेड अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली(Delhi) में मंगलवार (28 जुलाई) सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। कई व्यस्त बाजारों और सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं और कई जगह ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने और तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले कुछ घंटों के लिए गरज-चमक के साथ भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरत न होने पर घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

कई प्रमुख इलाकों में भरा पानी

सुबह से जारी बारिश के चलते दिल्ली के कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। कनॉट प्लेस, जनपथ, लुटियंस दिल्ली की कई सड़कें, भारत मंडपम रोड, बाराखंभा रोड, आईटीओ के पास मथुरा रोड और कालिंदी कुंज समेत कई निचले इलाकों में पानी जमा होने की जानकारी सामने आई। जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सरकार ने व्यवस्थाओं पर दी जानकारी

जलभराव की शिकायतों के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया। इसमें मिंटो ब्रिज पर यातायात सामान्य रूप से चलता दिखाई दिया।

उन्होंने कहा कि बारिश लगातार जारी है लेकिन विभाग का प्रयास है कि मानसून लोगों के लिए परेशानी का कारण न बने। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में अपने पते पर नहीं मिले 29 लाख वोटर, मतदाता सूची से नाम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments