HomeBreaking Newsदिल्ली में अपने पते पर नहीं मिले 29 लाख वोटर, मतदाता सूची...

दिल्ली में अपने पते पर नहीं मिले 29 लाख वोटर, मतदाता सूची से नाम हटने की तैयारी

दिल्ली(Delhi) में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को घर-घर सत्यापन में बड़ी संख्या में मतदाता अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 29 लाख मतदाता, यानी कुल पंजीकृत वोटरों का लगभग 15 से 20 प्रतिशत, अपने दर्ज पते पर मौजूद नहीं थे। कई मामलों में पड़ोसियों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली जिससे उनकी असली पहचान और पते का पता लगा पाना और भी मुश्किल हो गया है।

क्यों नहीं मिले इतने बड़े पैमाने पर मतदाता?

चुनाव विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह दिल्ली की लगातार बदलती प्रवासी आबादी है। राजधानी में बड़ी संख्या में लोग किराए के मकानों में रहते हैं और समय-समय पर अपना निवास बदलते रहते हैं। लेकिन कई लोग अपने वोटर आईडी में नया पता अपडेट नहीं कराते। कुछ मतदाता नई जगह पर नाम जुड़वा लेते हैं जबकि पुरानी मतदाता सूची से नाम हटवाना भूल जाते हैं।

इसके अलावा, पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली छोड़कर अन्य राज्यों में बस गए हैं। कई पंजीकृत मतदाताओं का निधन भी हो चुका है, लेकिन उनके नाम अब भी मतदाता सूची में बने हुए हैं। वहीं, शहरी गांवों और झुग्गी बस्तियों में अधूरे या अस्पष्ट पते भी सत्यापन में बाधा बन रहे हैं।

17 अगस्त तक हट सकते हैं नाम

निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, जो मतदाता सत्यापन के दौरान अपने पते पर नहीं मिले या जिन्होंने तय समय के भीतर BLO को आवश्यक फॉर्म जमा नहीं कराया, उनके नाम 17 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। हालांकि, किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पहले BLO को संबंधित पते पर कम से कम तीन बार जाना अनिवार्य है।

यदि घर बंद मिलता है तो अधिकारी अपना मोबाइल नंबर भी छोड़ रहे हैं ताकि संबंधित मतदाता उनसे संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकें। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में ग्रीन कार्ड नियम बदलने का प्रस्ताव, H-1B वीजा पर काम कर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments