HomeBreaking Newsशादी सीजन में राहत भरी खबर, सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, खरीदारी का...

शादी सीजन में राहत भरी खबर, सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका…

मंगलवार, 28 अप्रैल को घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी(Gold and Silver) दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 डिलीवरी वाला सोना वायदा करीब 800 रुपये से ज्यादा फिसल गया। सत्र की शुरुआत में यह 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास खुला था जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 1,51,721 रुपये रहा था।

सुबह लगभग 11 बजे तक सोना करीब 0.5 फीसदी गिरकर 1,50,900 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में इसने 1,51,800 रुपये के करीब का उच्च स्तर भी छुआ लेकिन बाद में बिकाई हावी हो गई।

कहां पहुंचा चांदी का भाव ? 

चांदी की बात करें तो इसमें और ज्यादा दबाव देखने को मिला। MCX पर 5 मई 2026 की डिलीवरी वाली चांदी करीब 4,400 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थी जो लगभग 1.8 फीसदी की कमजोरी दर्शाती है। दिन की शुरुआत 2,40,490 रुपये से हुई थी और कारोबार के दौरान यह 2,41,250 रुपये तक पहुंची, लेकिन बाद में कीमतें नीचे आ गईं।

स्पॉट बाजार में भी चांदी के दाम नरम बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,600 रुपये है जबकि 100 ग्राम के लिए लगभग 26,000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। चेन्नई में यही कीमत थोड़ी ज्यादा यानी करीब 2,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

क्या कहते हैं सोने के भाव ? 

सोने के रेट अलग-अलग शहरों में थोड़ा-बहुत अंतर के साथ स्थिर दिख रहे हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,53,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट 1,40,400 रुपये और 18 कैरेट 1,14,900 रुपये के आसपास मिल रहा है। मुंबई और कोलकाता में भी भाव लगभग इसी स्तर पर हैं जहां 24 कैरेट सोना करीब 1,53,000 रुपये चल रहा है।

दक्षिण भारत में चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट का रेट 1,53,800 रुपये से ऊपर बना हुआ है। वहीं अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद जैसे शहरों में भी कीमतें 1,53,000 रुपये के आसपास बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला बुलडोजर, 25 हजार वर्ग मीटर जमीन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments