राजस्थान(Rajasthan) के कोटपूतली-बहरोड़ जिसे में देवी माता मंदिर रोड पर मौजूद सनराइज पब्लिक स्कूल से एक क्रूरता की हदें पार कर देने वाली खबर सामने आई है। इस स्कूल के एक शिक्षक ने मॉर्निंग असैंबली के वक्त एक सातवीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटना शुरु किया और फिर जब बच्चे ने पूछा की उसे क्यों पीटा जा रहा है तो उसे और डांटकर वो शिक्षक उसको पीटने लगा और कहने लगा की पहले पिट फिर बताउंगा।
पुलिस स्टेशन में उस पीड़ित बच्चे के माता पिता ने बानसूर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई है। उस पीड़ित बच्चे के पिता ने जानकारी देते हुए बताया किस 24 अप्रैल की तारीख को सुबह करीब 9:30 बजे जब स्कूल में प्रार्थना चल रही थी उसी दौरान टीचर ने उनके बेटे को सबके सामने बुलाया और बिना कोई वजह बताए अचानक पीटना शुरु कर दिया और कहने लगा कि पहले पीटो फिर मैं बाद में बताउंगा।
बच्चे को आई गंभीर चोटें
परिवार के मुताबिक, इस दौरान उस बच्चे के हाथ में इतनी तेज मार लगी की उसके हाथ से बुरी तरह जख्मी हो गया, और छात्र दर्द से कराहते हुए जमीन पर ही गिर पड़ा। सिर्फ इतना ही नहीं, उस बेरहम टीचर की क्रूरता के चलते बच्चे के हाथों, कूल्हों और पैरों और कमर में भी गंभीर चोटें आई है। और बच्चे गहरे सदमें में चला गया है। इस पूरी घटना के बाद वह बुरी तरह सहम सा गया है और दोबारा स्कूल जाने के लिए भी मना कर रहा है।
स्कूल पर लगा आरोप
घायल बच्चे के माता पिता को सुबह हुई इस बात की जानकारी दोपहर करीब 1:30 बजे जाकर दी। वहीं, स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रिंसिपल ने भी उन्हें बहुत देर तक किसी बहाने रोके रखा। इन सभी चीजों को देखते हुए परिवार का दावा है कि स्कूल प्रबंधक की ओर से उस शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बजाए उसको मामले से बचाने की कोशिश की गई। फिलहाल, यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है और इस मामले की पुलिस जांच करने में जुट गई है।