HomeBreaking Newsडिनर में पहले बिरयानी फिर खा लिया तरबूज, खाते ही परिवार की...

डिनर में पहले बिरयानी फिर खा लिया तरबूज, खाते ही परिवार की बिगड़ी तबियत, चारों की हुई मौत

Mysterious Deaths in Mumbai: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हुई।

खाने के बाद अचानक बिगड़ी हालत

शुरूआती जानकारी के अनुसार, डोकाडिया परिवार ने रात के खाने में बिरयानी खाई थी। इसके कुछ समय बाद परिवार के सभी सदस्यों ने तरबूज भी खाया। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में चारों ने तोड़ा दम

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत इतनी गंभीर थी कि परिवार के चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), बेटी आयशा (16) और जैनब (13) के रूप में हुई है। एक साथ चार मौतों से इलाके में शोक की लहर है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

पुलिस के अनुसार, मरने से पहले परिवार के एक सदस्य ने बताया था कि उन्होंने बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाया था। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहर बिरयानी में था, तरबूज में या दोनों को साथ खाने से कोई रिएक्शन हुआ। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बिरयानी और तरबूज के सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन मौत की असली वजह हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और डर का माहौल है। एक हंसते-खेलते परिवार का इस तरह अचानक खत्म हो जाना लोगों को अंदर तक झकझोर रहा है। वहीं प्रशासन भी इस घटना की हर पहलू से जांच कर रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Read More:

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी लश्कर कमांडर यूसुफ अफरीदी को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments