HomeBreaking Newsफाजिल्का में मासूमों पर मंडराया मौत का साया, खेल-खेल में जहरीला फल...

फाजिल्का में मासूमों पर मंडराया मौत का साया, खेल-खेल में जहरीला फल खाने से 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

पंजाब के फाजिल्का(Fazilka) जिले के गांव मुरादवाला दल सिंह में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां खेलते समय जहरीला फल खाने से करीब 10-12 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्चे गांव के मैदान में खेल रहे थे, तभी उन्होंने वहां लगे रतनजोत के पौधे के फल तोड़कर खा लिए, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी दिक्कतें होने लगीं।

अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती

जैसे ही परिजनों को घटना का पता चला, बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। कुछ बच्चों को अर्नीवाला के निजी अस्पताल, कुछ को अबोहर, जबकि कई को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों की टीम सतर्क

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. एरिक के अनुसार, उनके पास करीब 7 बच्चों को लाया गया, जिनमें फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए। इनमें से एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य बच्चों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

गांव में चिंता का माहौल

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल है। माता-पिता अपने बच्चों की हालत को लेकर परेशान हैं और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर उगे जहरीले पौधों को तुरंत हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी देती है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखना कितना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : पानी संकट से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार, सप्लाई के लिए तैनात किए 1000 वाटर टैंकर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments