Home#IPL2026IPL का मैच देखकर लौटे BCCI ब्रांड कास्ट इंजीनियर का मुंबई के...

IPL का मैच देखकर लौटे BCCI ब्रांड कास्ट इंजीनियर का मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शव बरामद

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में हड़कंप मच गया, जब आईपीएल मैच देखने आए बीसीसीआई से जुड़े ब्रांड कास्ट इंजीनियर का शव उनके कमरे से मिला। मृतक की पहचान ब्रिटिश नागरिक यान विल्यम्स लेग्नफोर्ड के रूप में हुई है। यान 24 मार्च से होटल में ठहरे हुए थे और 30 मार्च को उनका शव कमरे से बरामद हुआ। पुलिस फिलहाल इसे एक्सीडेंटल डेथ का मामला मानकर जांच कर रही है।

कमरे का हाल और घटना का खुलासा

होटल प्रशासन और पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च को आईपीएल मैच खत्म होने के बाद यान अपने कमरे में लौटे। 30 मार्च की सुबह होटल स्टाफ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया, तो यान को फर्श पर मृत पाया गया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण अभी अज्ञात

पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों और ब्रिटिश दूतावास को भी घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और होटल स्टाफ व अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

 

READ MORE: सोना 22% और चांदी 46% तक गिरा, निवेशकों में बढ़ी चिंता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments