एक्टर राजपाल यादव पिछले दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसकर तिहाड़ जेल में सरेंडर कर चुके थे। मुश्किल समय में फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के लोग उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए थे। अब अंतरिम जमानत पर रिहा राजपाल ने उन सभी का दिल से धन्यवाद किया।
देशभर से मिली मदद ने जीने की उम्मीद दी
हाल ही में कर्ली टेल्स से बातचीत में राजपाल ने कहा, “पूरे देश और दुनिया से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिला। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, बच्चे, बड़े, जवान, संत-ऐसा लगा जैसे मेरे लिए आशीर्वाद की बारिश हो रही हो, बिल्कुल फीफा वर्ल्ड कप की तरह।”
आर्थिक मदद लौटाने का एलान
राजपाल ने कहा कि वह अपने वेलविषर्स की मदद लौटाने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम बैंक स्टेटमेंट निकालकर हर योगदान चाहे 1 रुपये हो या 1 करोड़ हो सबका हिसाब लगाएंगे । “प्यार और हमदर्दी ही मुझे जीवित रखती है, और मैं इसे पूरी इज्जत के साथ लौटाने की कोशिश करूंगा। कुल रकम भी सबके सामने रखूंगा।”
स्टार्स और बच्चों का धन्यवाद
राजपाल ने अपने खास वेलविषर्स का भी जिक्र किया, जिनमें सोनू सूद, तेज प्रताप, इंद्रजीत राव और बच्चे भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी गुल्लकें तोड़ी। उन्होंने कहा कि इन सबकी मदद ने उनकी दुनिया को फिर से बसाया।
बता दें कि जेल जाने के दौरान सोनू सूद, सलमान खान, वरुण धवन और अजय देवगन जैसे सितारे उनके साथ खड़े थे। हालांकि राजपाल ने ज़्यादातर लोगों के नाम सार्वजनिक करने से मना किया है।
READ MORE: दुबई बंदरगाह पर ड्रोन हमला, कुवैती टैंकर में लगी आग

