दिल्ली के शाहदरा जिले में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत पुलिस(Delhi Police) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान टेक्निकल सर्विलांस और विभिन्न राज्यों में की गई छापेमारी के जरिए कुल 320 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। शनिवार को डीसीपी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ये सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
टेक्नोलॉजी बनी बड़ी ताकत
इस पूरे अभियान की शुरुआत 1 जनवरी 2026 को शाहदरा जिले के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई थी। ऑपरेशन की जिम्मेदारी एएसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल गगन दीप, तेजवीर सिंह और मनोज कुमार की टेक्निकल टीम को सौंपी गई थी।
टीम ने पारंपरिक तरीकों जैसे IMEI ट्रैकिंग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) विश्लेषण के साथ-साथ भारत सरकार के CEIR पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केवल CEIR पोर्टल की मदद से ही 75 मोबाइल फोन ट्रैक किए गए। आरोपियों तक पहुंचने के लिए दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी कई स्थानों पर दबिश दी गई।
13 टीमों ने मिलकर ऑपरेशन किया सफल
इस अभियान को अंजाम देने के लिए जिले के अलग-अलग थानों की 13 विशेष(Delhi Police) टीमें गठित की गई थीं। सभी टीमों ने समन्वय के साथ काम करते हुए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए।
ऐसा रहा रिकवरी का ग्राफ
-
थाना शाहदरा: 88 मोबाइल
-
थाना जीटीबी एन्क्लेव: 68 मोबाइल
-
थाना सीमापुरी: 51 मोबाइल
-
थाना आनंद विहार: 43 मोबाइल
-
थाना फर्श बाजार: 21 मोबाइल
-
थाना गीता कॉलोनी: 20 मोबाइल

