Home#IPL2026RCB vs SRH: डेब्यू मैच में जैकब डफी का कहर, पावरप्ले में...

RCB vs SRH: डेब्यू मैच में जैकब डफी का कहर, पावरप्ले में उड़ाया SRH का टॉप ऑर्डर

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ।

डेब्यू मैच जैकब डफी का शानदार प्रदर्शन

31 वर्षीय तेज गेंदबाज जैकब डफी ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। डफी ने अपने दूसरे ही ओवर में खतरनाक ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को आउट कर मैच का रुख बदल दिया।

यहीं नहीं, उन्होंने पावरप्ले के दौरान ही पांचवें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी को भी पवेलियन भेज दिया। उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी के सामने SRH के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम को शुरुआती झटके लगे।

डेब्यू मैच में ही इस तरह का प्रदर्शन कर डफी ने साबित कर दिया कि वह आरसीबी के लिए इस सीजन में एक अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। उनके इस शानदार स्पेल ने मैच को पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में झुका दिया।

READ MORE: रेलवे स्टेशन पर AI कैमरे से होगी भीड़ की निगरानी, बिना कन्फर्म टिकट प्लेटफॉर्म पर नहीं होगा प्रवेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments