दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंडिया इनोवेट्स 2026(India Innovates 2026), दुनिया के सबसे बड़े हैकाथॉन में युवाओं को संबोधित करते हुए उनकी क्षमताओं और नवोन्मेषी विचारों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये विचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं, बल्कि शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को सशक्त बनाने के लिए ठोस समाधान प्रदान करते हैं।
युवा पीढ़ी में नवाचार की ताकत
सीएम रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विचारों को नवाचार में और नवाचार को वास्तविक प्रभाव में बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने दिल्ली 2.0(India Innovates 2026) के निर्माण का आह्वान करते हुए कहा कि यह दिल्ली नवाचार से प्रेरित, समावेशन से सशक्त और तकनीक के साथ विश्वास को भी महत्व देने वाली हो।
युवाओं को देश की अमूल्य पूंजी बताया
मुख्यमंत्री ने राजधानी के युवाओं के उत्साह, कौशल और संकल्प की सराहना की और उन्हें देश की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने युवाओं को भविष्य में उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया।