आज से शुरू हो रहे IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए बड़ा झटका है। टीम के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज MS धोनी पिंडली में खिंचाव की वजह से करीब दो हफ्ते तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
धोनी नहीं खेलेंगे चार मुकाबलों
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी इस सीजन के पहले चार मुकाबलों में खेल नहीं पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभाल सकते हैं।
CSK का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ, दूसरा 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ, तीसरा 5 अप्रैल को RCB के खिलाफ और चौथा 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। इन चार मैचों में धोनी की गैरमौजूदगी की संभावना जताई जा रही है।
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन IPL में वह लगातार खेल रहे हैं। 44 साल की उम्र में भी धोनी लीग के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। इस सीजन में अगर वह वापसी करते हैं तो वह IPL के सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
READ MORE: अप्रैल 2026 में बैंक बंद रहेंगे 14 दिन, जानें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

