HomeBreaking Newsराम नाम में रंगी नीता अंबानी की साड़ी, 2 साल में तैयार...

राम नाम में रंगी नीता अंबानी की साड़ी, 2 साल में तैयार हुई अनोखी कारीगरी

राम नवमी के पावन अवसर पर पारंपरिक हस्तशिल्प को समर्पित ब्रांड Swadesh ने उस विशेष साड़ी की झलक साझा की, जिसे नीता अंबानी(Nita Ambani) ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित KIIT University में ‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2025’ प्राप्त करते समय पहना था।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी इस खास कस्टम ‘बंधा इकत राम शिला’ साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं। इस साड़ी को प्रसिद्ध कारीगर हरिशंकर मेहर ने अपने हाथों से बुना है, जिसमें पवित्र ‘राम’ नाम को कई भाषाओं में उकेरा गया है। इस अद्वितीय परिधान को तैयार करने में लगभग दो वर्ष का समय लगा।

ओडिशा की प्राचीन बुनाई कला

ब्रांड स्वदेश ने इस साड़ी को भक्ति और भारतीय विरासत का सुंदर प्रतीक बताते हुए कहा कि यह परिधान परंपरा और आस्था का अनूठा संगम है। मिट्टी जैसे प्राकृतिक रंगों में सजी यह साड़ी ‘बंधा’ तकनीक से तैयार की गई है, जो ओडिशा की प्राचीन बुनाई कला को दर्शाती है। इस साड़ी की खासियत इसका डिजाइन है जिसमें ‘राम शिला’ से प्रेरित मोज़ेक पैटर्न पर विभिन्न भाषाओं में ‘राम’ अंकित है। 

साड़ी हाइलाइट करने के लिए ब्लाउज को रखा सिंपल

वहीं, पल्लू पर ओड़िया लिपि में पवित्र मंत्रों को बारीकी से बुना गया है, जो इसे और भी आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करता है। यह साड़ी इस बात का सुंदर उदाहरण है कि वस्त्र केवल पहनावे तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और परंपरा के संवाहक भी हो सकते हैं।

साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत ज्वेलरी

अपने लुक को संतुलित और गरिमामय बनाए रखने के लिए नीता अंबानी ने इस साड़ी के साथ हल्की लेकिन बेहद खूबसूरत ज्वेलरी चुनी। उन्होंने दो परतों वाला मोतियों का हार पहना, जो साड़ी के रंगों के साथ बेहद सुसंगत दिख रहा था। 

जूलरी ने किया साड़ी को कॉम्प्लिमेंट

इसके साथ ही हीरे जड़े फूलों के आकार के झुमके, सोने की चूड़ियां और कड़े उनके लुक को और निखार रहे थे। मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट और एलिगेंट लुक अपनाया गहरी भौंहें, लाल बिंदी, गुलाबी लिप शेड, हल्का ब्लश, काजल और विंग्ड आईलाइनर के साथ सजा यह मेकअप उनके पूरे व्यक्तित्व को और भी निखार रहा था।

यह भी पढ़ें : औरंगाबाद में खौफनाक ट्रिपल मर्डर, चाचा ने तीन मासूमों को उतारा मौत के घाट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments