HomeBreaking Newsधुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन ‘पठान’ का रिकॉर्ड...

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ पहुंची 1100 करोड़ के पार

धुरंधर 2 दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म वीकडेज़ में भी कमाई के मामले में थमने का नाम नहीं ले रही और तेजी से ऐतिहासिक आंकड़ों की ओर बढ़ रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार के शुरुआती अनुमानों में फिल्म ने भारत में 49.70 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

विदेशी बाजार में भी फिल्म का जलवा कायम है। बुधवार तक 261.92 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1067.24 करोड़ रुपये हो गया था। गुरुवार के कलेक्शन जुड़ने के बाद फिल्म ने 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

‘पठान’ को पीछे छोड़ रचा इतिहास

रिलीज के 8वें दिन ही ‘धुरंधर 2’ ने पठान के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1069.85 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता और दर्शकों के उत्साह को दर्शाती है।

अब फिल्म की नजर जवान के 1163.62 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है, जिसे पार करने की उम्मीद जल्द जताई जा रही है।

टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल होने की तैयारी

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म दूसरे शुक्रवार तक ‘जवान’ का रिकॉर्ड भी पार कर सकती है। ऐसा होते ही यह बॉलीवुड की दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए फिल्म को अपनी ही प्रीक्वल धुरंधर के 1300 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करना होगा। वहीं, पहले स्थान पर दंगल 2059 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब भी शीर्ष पर कायम है।

कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा यह साफ करता है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

 

READ MORE: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्राला से टकराई पिकअप, 7 की मौत कई घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments