बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में अपने लंबे समय के साथी जहीर इकबाल के साथ अंतर-धार्मिक(Inter-religious) रीति से विवाह किया था। इस शादी ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अलग-अलग धर्मों से जुड़े इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें भी सामने आई थीं। यहां तक कहा गया कि परिवार इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।
हालांकि अब इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए, दिग्गज अभिनेता और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर इस शादी (Sonakshi’s Marriage) का समर्थन किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं और उनका रिश्ता बेहद स्वाभाविक और मजबूत है। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि परिवार में सब कुछ ठीक है और सभी लोग खुश हैं। उन्होंने कहा, “दोनों को साथ देखकर लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।”
‘सोनाक्षी के निर्णय का किया पूरा सम्मान’
शादी को लेकर परिवार में अनबन की खबरों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ये केवल अफवाहें थीं। उन्होंने कहा, “बच्चे अब बड़े हो चुके हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। अगर वे खुश हैं, तो हमें भी उनके साथ खड़ा होना चाहिए। जब मियां-बीवी राजी, तो किसी और को आपत्ति क्यों हो?”
![]()

