HomeBreaking Newsअमृतसर में वेयरहाउस के DM गगनदीप रंधावा का पोस्टमार्टम के बाद हुआ...

अमृतसर में वेयरहाउस के DM गगनदीप रंधावा का पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई 

वेयरहाउस के जीएम गगनदीप सिंह रंधावा(Gagandeep Randhawa) के शव का मंगलवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में पोस्टमार्टम किया गया। यह पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों की टीम द्वारा कराई गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

पोस्टमार्टम के दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। प्रशासन ने किसी भी तरह के विवाद या संदेह से बचने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बेटे ने दी मुखाग्नि

अमृतसर में मंगलवार (24 मार्च) को रंधावा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके 10 वर्षीय बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। जब पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार और करीबी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम संस्कार से पहले पारंपरिक रस्में निभाई गईं और उन्हें लाल पगड़ी पहनाई गई। इस दौरान उनकी पत्नी लगातार उन्हें निहारती रहीं।

चार दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम

रंधावा के सुसाइड के चार दिन बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया, जो करीब साढ़े चार घंटे तक चला। यह प्रक्रिया एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की देखरेख में सिविल अस्पताल में पूरी की गई और इसकी रिकॉर्डिंग भी करवाई गई।

WhatsApp Image 2026-03-24 at 16.53.50

कोर्ट में पेशी के दौरान हंगामा

इस मामले में जुड़े पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने कोर्ट परिसर में हंगामा किया और अंदर घुसने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ मेट्रो को नई उड़ान, चारबाग से वसंतकुंज तक 2030 का लक्ष्य होगा पूरा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments