HomeBreaking Newsदिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन, CM रेखा गुप्ता आज...

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन, CM रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी अपना दूसरा बजट

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है और सियासी व आर्थिक नजरिए से यह दिन बेहद अहम माना जा रहा है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है, जिस पर दिल्लीवासियों की खास नजर बनी हुई है।

‘ग्रीन बजट’ पर रहेगा फोकस

सूत्रों के मुताबिक, इस बार का बजट करीब एक लाख करोड़ रुपये का हो सकता है, जिसे “ग्रीन बजट” के रूप में पेश किया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाना बताया जा रहा है। इस बजट में प्रदूषण नियंत्रण, हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा और शहर में हरियाली बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।

बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

दिल्ली सरकार इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को प्राथमिकता दे सकती है। सड़कों और फ्लाईओवर का विस्तार, जल और सीवर व्यवस्था को मजबूत करना, सार्वजनिक परिवहन में सुधार, डिजिटल और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को गति इन योजनाओं के जरिए राजधानी की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की तैयारी है।

महिलाओं और युवाओं के लिए खास योजनाएं

बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई बड़े ऐलान संभव हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी नई योजनाएं, युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उपाय सरकार का फोकस सामाजिक विकास के साथ आर्थिक अवसर बढ़ाने पर रहेगा।

दिल्लीवासियों को मिल सकता हैं बड़ा गिफ्ट

माना जा रहा है कि इस बजट में आम जनता के लिए राहत और सुविधाओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सेक्टर में सुधार की घोषणाएं शामिल हो सकती हैं।

क्यों अहम है यह बजट?

पर्यावरण और विकास के संतुलन की नई दिशा तय करेगा, दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिल सकती है, सामाजिक योजनाओं के जरिए बड़े वर्ग को लाभ मिलने की उम्मीद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments