HomeBreaking NewsPM मोदी 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु दौरे पर, करेंंगे नई...

PM मोदी 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु दौरे पर, करेंंगे नई परियोजनाओं का शिलान्यास

दक्षिण भारत के चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे दोनों राज्यों को मिलाकर करीब 16,450 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और ग्रामीण कनेक्टिविटी से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री(PM Modi visit) के कार्यक्रम की शुरुआत केरल के एर्नाकुलम से होगी। यहां वे लगभग 10,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सबसे प्रमुख भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की कोच्चि रिफाइनरी में बनने वाली पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट है। 

सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए नेशनल हाईवे-66 के थालापडी-चेंगला सेक्शन को छह लेन में बदलने की करीब 2,650 करोड़ रुपये की परियोजना भी शुरू की जाएगी। यह हिस्सा मुंबई-कन्याकुमारी आर्थिक कॉरिडोर का अहम भाग है और इससे कासरगोड तथा कन्नूर जिलों के बीच आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

इसके अलावा कोझिकोड बाइपास के वेंगलम से रामनट्टुकारा तक छह लेन वाले हिस्से का उद्घाटन भी होगा। करीब 2,140 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट से इस मार्ग पर यात्रा का समय एक घंटे से घटकर लगभग 15-20 मिनट रह जाने का अनुमान है। ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 23 सड़कों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार

रेलवे क्षेत्र में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शोरनूर जंक्शन, कुट्टिपुरम और चंगनास्सेरी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस ट्रेन और एक पैसेंजर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इन नई रेल सेवाओं से तमिलनाडु की कनेक्टिविटी तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और पूर्वी भारत के साथ और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रेल परियोजनाओं के तहत शोरनूर-नीलांबूर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जबकि पालक्काड-पोलाची के बीच नई ट्रेन सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा केरल के कोल्लम जिले के वेस्ट कल्लाडा में बनने वाली 50 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी, जिसे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ की परियोजनाएं

केरल के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे। यहां करीब 5,650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। पेट्रोलियम क्षेत्र में बीपीसीएल की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी, जिसकी लागत लगभग 3,680 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के तहत नीलगिरि और इरोड जिलों के करीब 8.8 लाख घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाने और 201 सीएनजी स्टेशन स्थापित करने की योजना है।

इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के चेन्नई के मणाली क्षेत्र में बने 6.72 लाख टन क्षमता वाले ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। करीब 1,490 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संयंत्र से देश में लुब्रिकेंट उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। ग्रामीण विकास के तहत 370 किलोमीटर लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन भी किया जाएगा। वहीं एनएच-81 पर गंगईकोंडा चोलापुरम के पास एक ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण की आधारशिला भी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब सदन में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के विवादित बयान के बाद मचा बवाल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments