HomeBreaking Newsयूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए लखनऊ-प्रयागराज के कमिश्नर

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन(UP IPS officers) में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण पुलिस पदों को शामिल किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद कई बड़े अधिकारियों को नई जगहों पर तैनाती दी गई है। इस बदलाव में IPS तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभाल रहे IPS अमरेन्द्र के. सेंगर को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के साथ पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, IPS पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले वह वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात थे। उनकी जगह IPS नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का नया एडीजी बनाया गया है।

गोरखपुर जोन में भी बदलाव

सरकार ने गोरखपुर जोन में भी बड़ा बदलाव किया है। IPS मथुरा अशोक जैन को गोरखपुर जोन से हटाकर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, IPS राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

अन्य अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

कई अन्य IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। IPS भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं का एडीजी बनाया गया है जबकि आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को गृह विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं मोहित गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, धर्मवीर और जोगेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, विशेष जांच, पीएसी पूर्वी जोन और पीटीएस मुरादाबाद में नई जिम्मेदारी मिली है। अनूप कुमार सिंह और आनंद कुमार को EOW और लोक शिकायत शाखा में एसपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : धर्म परिवर्तन पर SC दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख बरकरार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments