Shri Guru Ravidas Ji Maharaj 650th Jayanti: श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से रामपुरा की दाना मंडी में भव्य ड्रोन शो करवाया गया। इस दौरान आसमान में एक साथ 500 ड्रोनों ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं से जुड़े विभिन्न सुंदर चित्रों की आकृतियां बनाईं। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग काफी खुश नजर आए।
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन जतिंदर सिंह भल्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। एसडीएम बलकरण सिंह महल और कई अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ड्रोन शो को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
मानवता और बराबरी का संदेश
जतिंदर सिंह भल्ला ने कहा कि बच्चों और युवाओं को श्री गुरु रविदास जी के मानवता, बराबरी और भाईचारे के संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
सरकार के आयोजन की सराहना
जतिंदर सिंह भल्ला ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के अलग-अलग इलाकों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए राज्य सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन श्री गुरु रविदास जी के विचारों और संदेश को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Read More:


[…] श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयं… […]