HomeBreaking Newsवडोदरा में PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद, 35,200 करोड़ की...

वडोदरा में PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद, 35,200 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वड़ोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी में युवाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में जेन जी की भागीदारी खास रही। PM मोदी ने इस दौरान करीब 35,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति भी पारंपरिक राजनीतिक सभाओं से अलग रही। मंच से आगे ‘वाई’ आकार का रैंप बनाया गया था और उसके चारों तरफ युवाओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

युवाओं के बीच दिखा अलग अंदाज

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल का अभिनंदन किया। उन्होंने वड़ोदरा में कार्यक्रम की तैयारियों और शहर में चलाए गए स्वच्छता अभियान की सराहना की। PM मोदी ने कहा कि शहर की तैयारी देखकर उनका सीना चौड़ा हो गया। उन्होंने गणेश उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि गणेशजी के आगमन के साथ वड़ोदरा पर आशीर्वाद बरसेंगे। PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा को रफ्तार देने के लिए देश को ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए, जो आसान होने के साथ समय के अनुरूप तेज भी हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पहले ही हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

2004 से शुरू हुई कवायद

प्रधानमंत्री मोदी ने वड़ोदरा से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जुड़ने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 21वीं सदी के लिए ऐतिहासिक काम है और तेजी से बदलते भारत की जीवनरेखा बन चुकी है। PM मोदी के मुताबिक, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने माल परिवहन की पुरानी व्यवस्था को बदल दिया है, जिसमें यात्री ट्रेनों के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक पर ही मालगाड़ियां भी चलती थीं।

रेल बजट भी बढ़ा

PM मोदी ने बताया कि JNPT मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी चलाई गई, जिससे एक बार में 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर सामान मुंबई से वड़ोदरा पहुंचा। उन्होंने कहा कि इससे माल को देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचाने की क्षमता बढ़ी है। इसी संदर्भ में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘नाराज फूफाजी’ ट्रक वालों के रोजगार को लेकर सवाल करेंगे, लेकिन देश में परिवहन के नए साधनों के साथ अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले बजट में एक-दो ट्रेनों की घोषणा होती थी और लंबे समय तक उसका प्रचार किया जाता था, जबकि अब लगातार नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नई ट्रेन से वड़ोदरा, उदयपुर और आलीराजपुर के लोगों को सुविधा मिलेगी। उनके मुताबिक, इस साल रेल बजट पौने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि पोर्ट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी सुविधाएं बनने के बाद रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। वड़ोदरा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नवसारी जाएंगे, जहां वह भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनका सूरत जाने और वहां से मुंबई रवाना होने का कार्यक्रम है। गुजरात दौरे में विकास परियोजनाओं के अलावा संगठन से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं।

Read More

JPN vs IND: टीम इंडिया से भिड़ेगा जापान, जानिए ऐतिहासिक T-20 मुकाबले में उतरने वाले खिलाड़ियों के क्या हैं नाम?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments