HomeBreaking Newsनहीं होगा शिवभक्तों की सेहत से खिलवाड़, कांवड़ यात्रा में मिलावट पर...

नहीं होगा शिवभक्तों की सेहत से खिलवाड़, कांवड़ यात्रा में मिलावट पर लगेगी लगाम, QR कोड से तुरंत होगी शिकायत

यूपी के मुजफ्फरनगर में आगामी कांवड़ यात्रा(Kanwar Yatra) को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) पूरी तरह सतर्क हो गया है। लाखों शिवभक्तों को शुद्ध, सुरक्षित और उचित कीमत पर भोजन मिले इसके लिए पूरे कांवड़ मार्ग को 6 प्रमुख रूटों में बांटा गया है। हर रूट पर एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किया गया है। ये टीमें 24 घंटे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, मिलावट और तय कीमत से ज्यादा वसूली पर लगातार नजर रखेंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

QR कोड से दर्ज करा सकेंगे शिकायत

शिवभक्त QR कोड स्कैन कर संबंधित दुकान या होटल की जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर किसी को खाने की गुणवत्ता, मिलावट, अधिक कीमत वसूले जाने या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है तो वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विभाग ने सभी दुकानदारों को लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई रखने, ताजा भोजन बेचने, प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल न करने और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर खाद्य सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें : बारामूला में युवती से दरिंदगी का मामला, यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाकर किया वायरल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments