IMD Weather Alert: देश में मानसून शुरू होते ही बारिश ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। IMD के मुताबिक अगले सात दिनों तक उत्तर भारत, मध्य भारत, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मौसम का यही हाल रहेगा। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 से 48 घंटों में और मजबूत हो सकता है, जिससे बारिश का दायरा और बढ़ेगा। नदी किनारे रहने वाले लोग, पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले यात्री और समुद्र में जाने वाले मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत
दिल्ली-NCR में 9 जुलाई को भारी बारिश, गरज-चमक और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जलभराव, ट्रैफिक जाम, पेड़ गिरने और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, रायबरेली समेत कई जिलों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी और मध्य भारत
बिहार में 9 से 11 जुलाई के बीच पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, भागलपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर सहित कई जिलों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक, भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा रहेगा। मध्य प्रदेश में मुरैना, रीवा, बालाघाट, सीधी और गुना समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।
पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी राज्य
राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, करौली, बीकानेर सहित कई जिलों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने किसानों को उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल टालने की सलाह दी है।
District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
Red Warnings: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following districts in:
Haryana: Faridabad, Karnal, Palwal, Panchkula, Panipat, Sonipat, Yamunanagar… pic.twitter.com/k8do5cHouc
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2026
पहाड़ों में बढ़ा खतरा
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिन बेहद संवेदनशील रहेंगे। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना रहेगा। उत्तराखंड के चारधाम मार्ग, हिमाचल के शिमला, कुल्लू, मंडी और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी जिलों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
मुंबई और महाराष्ट्र पर नजर
मुंबई, पुणे, पालघर, रायगढ़ और कोंकण क्षेत्र में 15 जुलाई तक रुक-रुककर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल परिवहन प्रभावित हो सकता है। मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 15 जुलाई तक लगातार बारिश हो सकती है। स्काईमेट और IMD के अनुसार पश्चिमी तट, हिमालयी क्षेत्र और गंगा के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग के अलर्ट पर लगातार नजर रखने और यात्रा से बचने की अपील की है।
Read More:

