दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लक्ष्य से बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई। इस योजना के तहत राजधानी की पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।
चुनावी वादा पूरा किया- CM रेखा
कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजधानी की महिलाओं से जो वादा किया था, उसे अब पूरा कर दिया गया है। उनके अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही दिल्ली लक्ष्मी योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचे।
दिल्ली की जनता और मेरी सभी बहनों को ढेरों बधाई।
दिल्ली की लाखों महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने के लिए 1 अगस्त से पोर्टल शुरू किया जा रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त सीधे लाभार्थी बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
हमारी सरकार आपके… pic.twitter.com/jo2LNetBlD
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 28, 2026

