HomeBreaking Newsसीमा की स्थिति सामान्य और स्थिर... अरुणाचल में LAC पर तनाव के...

सीमा की स्थिति सामान्य और स्थिर… अरुणाचल में LAC पर तनाव के बीच चीन का बयान

अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारत और चीन के बीच सैन्य गतिविधियां बढ़ने की खबरों के बीच चीन ने स्थिति को ज्यादा गंभीर नहीं बताया है। चीन ने बुधवार को कहा कि भारत-चीन सीमा की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर है। साथ ही दोनों देशों के बीच सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क जारी है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यह बयान उस समय दिया, जब अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के तक्सिंग इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच कथित आमना-सामना होने की खबरें सामने आई हैं।

चीन ने सैन्य गतिरोध पर सीधे नहीं दिया जवाब

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन से भारतीय सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो को लेकर सवाल किया गया। इन वीडियो में अरुणाचल प्रदेश के पास चीन की सैन्य गतिविधियां बढ़ने का दावा किया गया था। गुओ ने इलाके में कथित सैन्य गतिरोध से सीधे तौर पर इनकार नहीं किया, लेकिन कहा कि इस समय चीन-भारत सीमा की स्थिति सामान्य रूप से स्थिर है। उन्होंने बताया कि दोनों देश सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क में हैं।

तक्सिंग इलाके में आमना-सामना की खबर

रिपोर्ट के मुताबिक, घटनाक्रम से परिचित लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जुलाई की शुरुआत में ऊपरी सुबनसिरी जिले के दूरदराज के तक्सिंग क्षेत्र में स्थिति को लेकर समस्या सामने आई थी। इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच कई बार आमना-सामना होने की जानकारी सामने आई। भारत सरकार की ओर से अरुणाचल प्रदेश में मौजूदा घटनाक्रम को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, विदेश मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि सीमा पर स्थिति का असर भारत-चीन के पूरे द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ता है।

WMCC की बैठक में भी हुई थी चर्चा

गुओ जियाकुन ने बताया कि पिछले सप्ताह चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र यानी WMCC की 36वीं बैठक हुई थी। हालांकि, उन्होंने इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। भारत और चीन पहले भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि सीमा पर किसी भी तरह की गलतफहमी या गलत आकलन से बचने के लिए सैन्य और राजनयिक चैनलों के जरिए बातचीत जारी रखना जरूरी है।

Read More

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार EV कार, नागपुर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments