HomeBreaking Newsऐश्वर्या राय का नया रेड हेयर लुक हुआ वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा...

ऐश्वर्या राय का नया रेड हेयर लुक हुआ वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) बच्चन पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। एक्ट्रेस जब भी सार्वजनिक जगह पर नजर आती हैं उनका अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। शनिवार रात ऐश्वर्या मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं और इस दौरान उनके नए लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ऐश्वर्या ने इस बार अपने बालों के साथ नया एक्सपेरिमेंट किया। उनके बदले हुए हेयर कलर और खुले बालों वाले हेयरस्टाइल को देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं और यूजर्स उनके नए लुक की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

सिंपल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट

एयरपोर्ट के लिए ऐश्वर्या ने बेज रंग का ट्रेंच कोट चुना जिसे उन्होंने ब्लू जींस के साथ स्टाइल किया। ब्राउन बूट्स और ब्लैक सनग्लासेस ने उनके पूरे लुक को एक एलिगेंट टच दिया। हालांकि, उनके आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनके नए हेयरस्टाइल की हो रही है।

आराध्या को लेकर भी पूछ रहे फैंस

इस बार ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के बिना नजर आईं। आम तौर पर मां-बेटी की जोड़ी साथ दिखाई देती है, इसलिए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में आराध्या के बारे में सवाल किए।

सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई हैं। हालांकि, इस संबंध में उनकी ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्मों से हैं दूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या को आखिरी बार 2023 की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: 2’ में देखा गया था। मणिरत्नम की इस फिल्म में उन्होंने नंदिनी और मंदाकिनी देवी की भूमिकाएं निभाई थीं। फिलहाल उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : ‘सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक…’ मन की बात में PM मोदी बोले- आतंकवाद के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments