HomeBreaking Newsएयर इंडिया टर्बुलेंस में ‘पायलट ने गांजा पीया था’, क्रू मेंबर की...

एयर इंडिया टर्बुलेंस में ‘पायलट ने गांजा पीया था’, क्रू मेंबर की शिकायत से मचा हड़कंप

एयर इंडिया(Air India turbulence) की फुकेट-दिल्ली उड़ान में अचानक विमान के करीब 300 फीट नीचे आने की घटना के बाद अब पायलट की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 4 अगस्त को हुई इस घटना की जांच के बीच सामने आया है कि उड़ान शुरू होने से पहले ही एक क्रू मेंबर ने पायलट के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पायलट पर गांजा सेवन का आरोप लगाया गया था। मामले की पुष्टि और घटना से इसके संबंध की जांच अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से फुकेट जाने वाली उड़ान के दौरान पायलट और एक केबिन क्रू सदस्य के बीच सीट से जुड़े नियमों को लेकर बहस हुई थी। फुकेट पहुंचने के बाद भी दोनों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। इसके बाद वापसी की उड़ान में हुई घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया।

उड़ान के दौरान अचानक नीचे आया विमान

फुकेट से दिल्ली लौटते वक्त विमान को अचानक लगभग 300 फीट की ऊंचाई का नुकसान हुआ। रिपोर्टों के अनुसार, इसी दौरान पायलट को कॉकपिट के फर्श पर बैठे या पड़े देखा गया। बाद में वह दोबारा अपनी सीट पर पहुंचे और यात्रियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद क्रू को कथित तौर पर यात्रियों से इस बारे में चर्चा नहीं करने को कहा गया था।

लैंडिंग के बाद पायलट की हालत पर उठे सवाल

दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट के ठीक से चलने-खड़े होने में परेशानी की बात भी सामने आई। रिपोर्टों के अनुसार, जांच के दौरान सैंपल देने में उन्हें सहारे की जरूरत पड़ी।

बाद में ड्रग टेस्ट से जुड़ी रिपोर्टों ने जांच को नया मोड़ दिया।जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उड़ान के दौरान पायलट की वास्तविक स्थिति क्या थी और विमान के अचानक ऊंचाई खोने की वजह क्या थी।

यह भी पढ़ें : लाल किला हमले को लेकर UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पूरी घटना का मास्टरमाइंड…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments