हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी(Sapna Choudhary) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनके हाथ पर बना पति वीर साहू के नाम का टैटू है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, सपना ने यह टैटू हटवाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट कराया है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो में नजर आ रही हैं।
वीडियो में सपना अपने हाथ पर बने टैटू को हटवाने की प्रक्रिया देखती दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि वह खुद भी मोबाइल से इस पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है।
2021 में बनवाया था वीर साहू के नाम का टैटू
सपना चौधरी ने साल 2021 में अपने हाथ पर पति वीर साहू के नाम का टैटू बनवाया था। उस समय यह टैटू उनके रिश्ते से जुड़ी खास निशानी माना गया था। हालांकि, सपना ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि शूटिंग और स्टेज कार्यक्रमों के दौरान हाथ पर बने इस टैटू को छिपाना उनके लिए परेशानी का कारण बन जाता था। अलग-अलग लुक और किरदारों के हिसाब से इसे ढकने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी।
वीर साहू ने शेयर किया नई एल्बम का पोस्टर
दूसरी ओर, वीर साहू भी अपनी नई एल्बम को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एल्बम ‘प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट’ का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर के साथ उन्होंने ‘लायन इज कम बैक’ लिखा है। इसके अलावा उन्होंने ‘दिलदार कोई-कोई’ गाना भी साझा किया है।


