HomeBreaking Newsटीम इंडिया से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले-...

टीम इंडिया से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- मुझे दुख हुआ, लेकिन उम्मीद अभी बाकी…

Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप में भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहने के बाद बाहर होना उनके लिए आसान नहीं रहा।

अब पहली बार उन्होंने इस फैसले पर अपना दर्द जाहिर किया है। सूर्यकुमार ने कहा कि भारतीय टीम से बाहर होना निश्चित रूप से पीड़ादायक है, लेकिन उन्होंने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर है।

5 साल खेलने के बाद टीम से बाहर होना दुखद

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम से बाहर होने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि लगातार पांच साल तक देश के लिए खेलने के बाद अचानक टीम से बाहर हो जाना तकलीफ देता है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस फैसले से उन्हें दुख हुआ है, लेकिन क्रिकेट का यही स्वभाव है।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर भारतीय टीम से बाहर होना पीड़ादायक है। आप लगातार पांच साल तक खेलते हैं और फिर अचानक आपको बाहर कर दिया जाता है। इससे दुख होता है, लेकिन यही तो इस खेल का असली आनंद है।’’

मुश्किल समय ने बहुत कुछ सिखाया

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें पिछले दो वर्षों में कई अहम सबक सिखाए हैं। आईपीएल के बाद का समय भी उनके लिए सीखने वाला रहा है। उनका मानना है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी इंसान को उम्मीद बनाए रखनी चाहिए और खेल के प्रति अपना समर्पण नहीं छोड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है। इसने मुझे पिछले दो वर्षों में और IPL के बाद भी बहुत कुछ सिखाया है। कहा भी जाता है कि हर मुश्किल के बाद उम्मीद की किरण जरूर होती है। इसलिए तब तक खेल जारी रहना चाहिए।’’

अभी घरेलू टूर्नामेंट पर है ध्यान

भारतीय टीम में वापसी को लेकर सूर्यकुमार यादव फिलहाल जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि वह भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा सोचने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देना चाहते हैं। इस समय उनका लक्ष्य घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना और खिताब जीतना है।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘आईपीएल अभी बहुत दूर है। इसके बीच में कई अन्य टूर्नामेंट हैं। मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी है और फिर रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण।

फिलहाल, मेरा पूरा ध्यान (मुश्ताक अली ट्रॉफी के) सुपर लीग पर है। मेरा ध्यान हर मैच में जीत हासिल करने और आखिर में खिताब जीतने पर है।’’

अपनी बल्लेबाजी में नहीं दिखती कोई कमी

टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को अपनी बल्लेबाजी की क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनके खेलने के अंदाज में कोई बदलाव नहीं आया है और वह पिछले पांच साल से इसी तरह बल्लेबाजी करते आ रहे हैं।

उनके मुताबिक, भारत और मुंबई दोनों की तरफ से खेलते हुए उन्होंने हमेशा बल्लेबाजी का आनंद लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मेरी बल्लेबाजी में कुछ गड़बड़ हुई है। मैं पिछले पांच साल से इसी तरह खेल रहा हूं। मैं चाहे भारत की तरफ से खेलूं या मुंबई के लिए, मुझे बल्लेबाजी करने में हमेशा आनंद आया है।’’

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद बरकरार

सूर्यकुमार यादव के बयान से साफ है कि भारतीय टीम से बाहर होने का उन्हें दुख जरूर है, लेकिन उन्होंने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

फिलहाल घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन ही उनकी प्राथमिकता है। अब देखना होगा कि आने वाले टूर्नामेंट में उनका बल्ला कितना कमाल दिखाता है और क्या वह एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल होते हैं।

Read More:

हूतियों के हमलों से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता, मदद को आगे आया पाकिस्तान, मुनीर ने सेना की पहली टुकड़ी की रवाना

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments