HomeBreaking Newsवेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर ट्रंप का दावा, बोले- कर...

वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर ट्रंप का दावा, बोले- कर डाली ‘दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल डील’ 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Trump) ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज ऐलान किया है। उनके मुताबिक, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील हुई है। इस समझौते के तहत अमेरिका को वेनेजुएला के लगभग 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण मिल जाएगा।

ट्रंप के मुताबिक, यह अहम समझौता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री हेगसेथ और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद तय हुआ है।

डील के पीछे की क्या है मुख्य वजह ?

  • अमेरिका में लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों की वजह से ट्रंप प्रशासन पर भारी दबाव था।

  • पिछले छह महीनों से ईरान में चल रहे युद्ध के कारण अमेरिका को अपने रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे अगस्त की शुरुआत तक वहां 30 करोड़ बैरल से भी कम तेल बचा है।

  • हाल ही में अमेरिकी सेना ने एक ऑपरेशन चलाकर वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के आरोपों में गिरफ्तार कर अमेरिका ले आई थी।

वेनेजुएला का विशाल तेल भंडार 

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार है, जो जमीन के नीचे करीब 303 अरब बैरल यानी वैश्विक आपूर्ति का लगभग 17% है। विशेषज्ञों का मानना है कि यहां का अधिकांश तेल पहले से खोजा जा चुका है।

हालांकि, बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के बेहद खराब हाल के कारण यह देश फिलहाल वैश्विक उत्पादन का केवल 1% हिस्सा ही निकाल पा रहा है। अब इस नए समझौते से अमेरिकी तेल कंपनियों की वेनेजुएला में वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में दूध पर महंगाई की मार! ₹9 प्रति लीटर बढ़ी कीमत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments