देशभर में आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) के दौरान शुक्रवार को कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या सामने आई जिसके कारण परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। इस स्थिति के चलते बड़ी संख्या में छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर लंबा इंतजार करना पड़ा। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों और उनके अभिभावकों से असुविधा के लिए खेद जताया है।
NTA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, परीक्षा संचालन से जुड़े तकनीकी सेवा प्रदाता द्वारा सिस्टम में आई गड़बड़ी की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने समस्या को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया को सामान्य रूप से संचालित किया गया।
प्रभावित छात्रों को मिलेगा पूरा समय
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी दिक्कत का असर किसी भी उम्मीदवार के प्रदर्शन पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। जिन केंद्रों पर परीक्षा में देरी हुई वहां अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय उपलब्ध कराया जाएगा।
दोपहर की पाली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 2:30 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया जबकि परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे से शुरू किया गया। NTA का कहना है कि सभी छात्रों को समान अवसर देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
पहली शिफ्ट में भी छात्रों को करना पड़ा इंतजार
तकनीकी समस्या का असर केवल दूसरी पाली तक सीमित नहीं रहा। सुबह आयोजित पहली शिफ्ट की परीक्षा भी कई केंद्रों पर प्रभावित हुई। कुछ स्थानों पर परीक्षा शुरू होने में दो घंटे से अधिक की देरी दर्ज की गई। जबकि परीक्षा का समय सुबह 9 बजे निर्धारित था तकनीकी बाधा के कारण छात्रों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद अभिभावकों और छात्रों में चिंता का माहौल देखने को मिला। कई अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल भी उठाए। छात्रों का कहना था कि लंबा इंतजार उनके मानसिक तनाव का कारण बना हालांकि परीक्षा शुरू होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भारत “ऑपरेशन सिंदूर 2.0”(Operation Sindoor 2.0) की संभावित परिस्थितियों के लिए पूरी तरह...