कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्कूल भवन की खराब हालत का एक गंभीर मामला सामने आया है। बागलकोट तालुक के मुगालोली थांडा स्थित सरकारी स्कूल में बुधवार को कक्षा की छत का कंक्रीट हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। उस समय बच्चे कक्षा में मौजूद थे। हादसे में छह छात्र घायल हुए, हालांकि सभी की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।
कक्षा में अचानक गिरा कंक्रीट का हिस्सा
घटना के दौरान छत से कंक्रीट का हिस्सा बच्चों के ऊपर गिरा, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मामूली चोट लगने वाले छह छात्रों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। बागलकोट जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मुताबिक, सभी घायल बच्चे सुरक्षित हैं और अस्पताल में उनका उचित इलाज कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हुए। स्कूल शिक्षा के उप निदेशक (DDPI) खुद अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों की स्थिति तथा उनके इलाज की जानकारी ली।
THE SCHOOL DIPKE, CJP SKIPPED BECAUSE IT WASN'T IN A BJP / NDA RULED STATE.
DILAPIDATED CLASSROOM. CEILING COLLAPSE. CHILDREN INJURED IN KARNATAKA.
Six students were seriously injured after a portion of the ceiling collapsed during class at a government school in Mugalolli,… pic.twitter.com/YJ7pHII5bc
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) September 3, 2026
जर्जर भवन की होगी तत्काल मरम्मत
बागलकोट जिला पंचायत के CEO गजानन बाले ने बताया कि स्कूल की इमारत की स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने स्थायी मरम्मत और बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। इसके बाद पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग (PRED) को क्षतिग्रस्त छत की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का काम जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बच्चों को दोबारा ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
Read More
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में भी करेगी चम्तकार, जानें कब होगी ग्लोबल रिलीज

