HomeBreaking Newsश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में भक्तिमय माहौल, PM मोदी से लेकर CM...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में भक्तिमय माहौल, PM मोदी से लेकर CM योगी तक ने दी शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

Shri Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में निःस्वार्थ कर्म की प्रेरणा का जिक्र किया और कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे।

पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?”

पीएम मोदी ने कहा, “आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!”

सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्माष्टमी पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भगवान श्रीकृष्ण को जगद्गुरु बताते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

CM योगी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्‌, भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों और चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!”

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने की सुख-शांति की कामना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी जन्माष्टमी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की और उनके जीवन तथा श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा बताया।

आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं-CM रेखा गुप्ता

CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उनका जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता का शाश्वत संदेश हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के पथ पर सदैव दृढ़ रखे।”

CM पुष्कर सिंह धामी ने नई ऊर्जा की कामना की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन लोगों को धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- CM धामी

CM धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संचार करे, यही कामना है।”

CM मोहन यादव ने ज्ञान परंपरा का किया जिक्र

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को धर्म संस्थापक और भक्ति, ज्ञान व कर्मयोग का प्रेरणास्रोत बताते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मध्य प्रदेश में ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की यात्रा से जुड़े पावन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की बात कही।

‘सांदीपनि विद्यालयों’ के जरिए शिक्षा पर जोर

CM मोहन यादव ने कहा कि गुरु सांदीपनि की ज्ञान परंपरा से प्रेरित सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से भावी पीढ़ी को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश को आत्मसात कर समृद्ध एवं विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

बिहार CM सम्राट चौधरी ने सुख-शांति की कामना की

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जन्माष्टमी पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को धर्म की स्थापना और सत्य के मार्ग का संदेश देने वाला बताया और उनकी कृपा से लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव आने की कामना की।

हरियाणा CM नायब सैनी ने गीता संदेश को किया याद

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान श्रीकृष्ण के उस स्वरूप को याद किया, जिन्होंने कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य संदेश देकर मानवता का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा के सभी परिवारजनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश की तरक्की की कामना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी ‘एक्स’ पर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का संचार होने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि राजस्थान लगातार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे और संदेश के अंत में “जय श्रीकृष्ण!” कहा।

Read More:

आधी रात भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, ISRO ने लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट, जानिए क्या है इसमें खास?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments