CM Yogi Shri Krishna Janmashtami Program: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा, लखनऊ और गोरखपुर के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मथुरा में गो पूजन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन से दिन की शुरुआत होगी, जबकि आधी रात को श्री गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
आधी रात गोरखनाथ मंदिर में होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देर रात गोरखपुर पहुंचकर गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। रात 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा और इसके बाद बाल गोपाल के स्वरूप को पालने में झुलाने की परंपरा निभाई जाएगी।
मथुरा से शुरू होगा मुख्यमंत्री का दिन
मुख्यमंत्री 4 सितंबर की सुबह मथुरा पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:55 बजे से 10:05 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गो पूजन करेंगे। इसके बाद 10:05 बजे से 10:35 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए होंगे रवाना
मथुरा का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और इसके बाद लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वह पुलिस लाइंस में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लखनऊ पुलिस लाइंस में देखेंगे श्रीकृष्ण की झांकी
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइंस में मंदिर में सजाई गई झांकी के दर्शन करेंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री इन आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाएंगे।
गोरखनाथ मंदिर में बच्चों के लिए खास आयोजन
गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ के अनुसार, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में रात 11:30 बजे तक भजन-कीर्तन चलेगा। मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे और बच्चों को खिलौने व चॉकलेट वितरित करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की वेशभूषा में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
रात 11:30 बजे गर्भगृह पहुंचेंगे CM योगी
रात करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे वैदिक मंत्रों के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजित होगा।
मथुरा में पहले ही पेश कर चुके हैं सरकार का रिपोर्ट कार्ड
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ के विशेष सत्र में शामिल हुए थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने ब्रजभूमि के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से बात की थी।
2017 के बाद हुए बदलावों का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने 2017 के बाद उत्तर प्रदेश, खासकर मथुरा में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया था। उन्होंने ब्रज क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन, विकास और सुविधाओं से जुड़े कार्यों को सरकार की उपलब्धियों के तौर पर रेखांकित किया था।
Read More:


[…] […]
[…] […]