HomeBreaking News17 जुलाई को जींद जाएंगे PM मोदी, देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन'...

17 जुलाई को जींद जाएंगे PM मोदी, देश की पहली ‘हाइड्रोजन ट्रेन’ को दिखाएंगे हरी झंडी, आज CM सैनी का जिला दौरा

PM Narendra Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह देश की पहली ‘हाइड्रोजन ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जींद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य और शहर में बने नए मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। दौरे के दौरान जींद में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। यह दौरा हरियाणा के विकास के लिए अहम माना जा रहा है।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर हरियाणा सरकार पूरी तरह एक्टिव हो गई है। तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 जुलाई को यानिकि आज जींद पहुंचेंगे। वह एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा और दूसरी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहेंगी।

अंतिम चरण में पहुंचा हाई स्पीड ट्रायल

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का पानीपत रूट पर रन थ्रू हाई स्पीड ट्रायल किया जा चुका है। परीक्षण के दौरान ट्रेन को 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। रेलवे के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन का हाई स्पीड परीक्षण अब आखिरी चरण में है और तकनीक को लेकर भी इसकी लगातार जांच की जा रही है।

फिलहाल जींद- सोनीपत रूट पर चलेगी ट्रेन

सबसे पहले इस ट्रेन को केवल जींद और सोनीपत के बीच चलाने की अनुमति दी गई है। ट्रेन का रखरखाव दिल्ली के शकूरबस्ती में किया जाएगा। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रखरखाव के लिए ट्रेन को डीजल लोकोमोटिव की मदद से शकूरबस्ती ले जाया जाएगा। शुरुआती तीन महीनों तक तकनीकी कर्मचारी भी ट्रेन के साथ रहेंगे, ताकि रास्ते में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

भारत बना हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला आठवां देश

हाइड्रोजन ट्रेन के कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी में तैयार किए गए हैं और उनका परीक्षण पूरा हो चुका है। जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, फ्रांस और स्वीडन के बाद हाड्रोजन ट्रेन वाला भारत आठवां देश बन गया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस ट्रेन-सेट में दो ड्राइविंग पावर कार शामिल हैं। प्रत्येक की क्षमता 1200 किलोवाट है, जबकि कुल शक्ति 2400 किलोवाट है। इसके साथ 8 यात्री कोच लगाए गए हैं।

जींद- सोनीपत रूट का किराया

इस ट्रेन में जींद सिटी से पांडु-पिंडारा तक किराया 5 रुपये, भंभेवा तक 10 रुपये, गोहाना जंक्शन तक 15 रुपये, मोहाना हरियाणा तक 20 रुपये और सोनीपत जंक्शन तक 25 रुपये रखा गया है।

Read More:

आज से 3 देशों के दौरे पर PM मोदी, शीर्ष नेताओं संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, क्या है यात्रा का मुख्य एजेंडा?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments