HomeBreaking News'शॉर्ट कट विल कट यू शॉर्ट', रील के जमाने में PM मोदी...

‘शॉर्ट कट विल कट यू शॉर्ट’, रील के जमाने में PM मोदी ने Gen Z को दिया खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने बुधवार को युवाओं से सोशल मीडिया और शॉर्टकट की दुनिया से आगे बढ़कर जीवन के अनुभवों से सीखने की अपील की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा के विमोचन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज रील और सोशल मीडिया का दौर है। इन्फ्लुएंसर युवाओं को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं ऐसे में जरूरी है कि युवा खुद सोचें और सही दिशा चुनें।

रामनाथ कोविंद के जीवन से सीखने की बात

पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद के जीवन को संघर्ष, सादगी और ईमानदारी का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार और कठिन परिस्थितियों से निकलकर भी अपने मूल्यों पर कायम रहना बड़ी सीख है। कोविंद ने अलग-अलग संवैधानिक जिम्मेदारियां निभाते हुए समाज और देश के प्रति सेवा भाव को बनाए रखा।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, कोविंद की जीवन यात्रा में गरीब और वंचित वर्ग से आने वाले लोगों को भी अपने संघर्षों की झलक मिल सकती है। कठिन दौर में बनाए गए मूल्य आगे चलकर जीवन में सही रास्ता दिखाते हैं और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

युवाओं को शॉर्टकट से बचने की सलाह

पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि आज रील और सोशल मीडिया का दौर है, जहां इन्फ्लुएंसर कई तरह से लोगों को प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में युवाओं को हर चीज को बिना सोचे अपनाने के बजाय अपनी समझ से फैसले लेने चाहिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर लिखी चेतावनी का उदाहरण देते हुए कहा कि शॉर्टकट हमेशा सही मंजिल तक नहीं पहुंचाता। कई बार आसान रास्ता ही नुकसान का कारण बन सकता है। शॉर्टकट के इस दौर में भी हमें एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए – जो अक्सर रेलवे स्टेशनों पर लिखी होती है।

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे फुटब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय पटरी पार करने के लिए उस पर कूद जाते हैं; इसीलिए चेतावनी लिखी होती है “शॉर्ट कट विल कट यू शॉर्ट” पीएम मोदी ने युवाओं को सलाह दी कि अगर वे इस शॉर्टकट वाली सोच से बाहर निकलना चाहते हैं तो अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति की आत्मकथा जरूर पढ़ें। इससे उन्हें संघर्ष, अनुभव और जीवन से मिली सीख को समझने का मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments