कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो(IndiGo) की फ्लाइट में मंगलवार रात लैंडिंग से कुछ समय पहले बाएं इंजन में तकनीकी खराबी सामने आई। विमान में 224 लोग सवार थे। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट 6E-723 ने रात 11:29 बजे इमरजेंसी की घोषणा की।
विमान को करीब 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। इंजन में समस्या सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए जरूरी आपातकालीन इंतजाम किए। विमान ने रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे। करीब 10 मिनट बाद, रात 11:47 बजे एयरपोर्ट पर घोषित पूर्ण आपातकाल को हटा दिया गया।
एयरपोर्ट पर सामान्य रहा कामकाज
घटना के बाद एयरपोर्ट की सामान्य गतिविधियों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है।
Farmers Protest Chandigarh Border: मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। किसानों की बढ़ती संख्या और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों...