HomeBreaking News'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...' PM मोदी ने शिक्षिका से मांगा पब्लिक...

‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’ PM मोदी ने शिक्षिका से मांगा पब्लिक स्पीकिंग सुधारने का मंत्र, कैंसर जागरूकता पर भी की बात

PM Modi On Teachers Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर कुछ खास शिक्षकों से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित इस खास कार्यक्रम में नेशनल अवॉर्ड हासिल करने वाले शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान PM मोदी ने शिक्षकों से अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की और उनके सुझाव भी मांगे। इस मुलाकात का वीडियो पीएम मोदी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया गया है।

काशी में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान का जिक्र

नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों में से एक से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में चलाए गए ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया था, और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं सामने से आकर जांच करवा रही हैं। पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। एक और अच्छा अनुभव एक ही दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना रहा।’

PM मोदी ने शिक्षिका से मांगी स्पीकिंग की सलाह

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षिका से सुझाव मांगा। उन्होंने खुद को एक विद्यार्थी की भूमिका में रखते हुए पूछा, “अगर मैं आपके यहां विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए?”

शिक्षिका ने बताया आत्मविश्वास का महत्व

पीएम मोदी के सवाल पर शिक्षिका ने जवाब देते हुए कहा, “सबसे पहले, आपमें आत्मविश्वास होना चाहिए, आत्मविश्वास बहुत ज्यादा अभ्यास से आता है। आपका व्यक्तित्व देखकर मैं खुद भी थोड़ी घबरा गई थी।” शिक्षिका ने अपने जवाब में आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास को बेहतर पब्लिक स्पीकिंग के लिए जरूरी बताया।

शिक्षकों के अनुभव जानना रहा खास मकसद

शिक्षक दिवस के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल अवॉर्ड प्राप्त करने वाले शिक्षकों के अनुभवों को जाना और विभिन्न विषयों पर उनके विचार सुने। बातचीत के दौरान उन्होंने शिक्षकों से सुझाव भी लिए, जिससे कार्यक्रम में संवाद का खास अंदाज देखने को मिला।

Read More:

शिक्षक दिवस के मौके पर आज मोहाली में कार्यक्रम, 75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, CM मान करेंगे सम्मानित

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments