Punjab Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर आज पंजाब सरकार प्रदेश के 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार-2026 से सम्मानित करेगी। इसके लिए राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित शिक्षक शामिल होंगे। यह सम्मान मोहाली में CM मान द्वारा दिया जाएगा।
इन पदों के शिक्षक शामिल
पुरस्कार पाने वालों में प्रिंसिपल, लेक्चरर, मास्टर कैडर, हेड मास्टर, हेड मिस्ट्रेस और प्राथमिक कैडर के शिक्षक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में रोपड़ जिले के सबसे अधिक शिक्षक हैं।
75 शिक्षकों को पुरस्कार
राज्य स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों में 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 10 शिक्षकों को युवा शिक्षक पुरस्कार और 4 शिक्षकों को विशेष शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
प्रशासनिक सेवाओं के लिए भी सम्मान
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाले 6 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस तरह अलग-अलग श्रेणियों में कुल 75 शिक्षक राज्य पुरस्कार-2026 के लिए चुने गए हैं।
विद्यार्थियों के विकास को बनाया आधार
इन पुरस्कारों के लिए पंजाब के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में शिक्षकों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और शिक्षा के प्रति समर्पण को प्रमुख आधार बनाया गया है।
शिक्षकों के योगदान को मिलेगा प्रोत्साहन
पंजाब सरकार की ओर से राज्य स्तर पर इन शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा। पुरस्कारों में स्कूल शिक्षा के अलग-अलग कैडर से जुड़े शिक्षक शामिल हैं।
Read More:
प्राकट्योत्सव पर भक्ति में डूबे CM योगी, पूजा-अर्चना कर लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया


[…] […]