छोटे तालाब के किनारे 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने के मामले में पुलिस ने 11 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर देखी गई एक रील से प्रभावित होकर किशोर की हत्या की और उसके शरीर के निजी अंग निकालकर बेचने की कोशिश की। हालांकि, वे अंगों का सौदा नहीं कर सके। मामले में पुलिस ने 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और 20 वर्षीय जोहेब खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है।
100 रुपये का लालच देकर साथ ले गए
पुलिस के अनुसार, मृतक रेहान पेन और चाबी के छल्ले बेचकर अपना गुजारा करता था। आरोपियों ने उसे 100 रुपये देने का लालच दिया और अपने साथ ले गए। जांच में सामने आया कि आरोपियों में से एक ने खुद को मेडिकल छात्र बताते हुए दूसरे आरोपी को एक सोशल मीडिया रील दिखाई थी। रील में शरीर के निजी अंग बेचने पर बड़ी रकम मिलने का दावा किया गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी से प्रभावित होकर दोनों ने किशोर को निशाना बनाया।
10 अगस्त को मिला शव
पुलिस के मुताबिक, रेहान की हत्या 6 अगस्त को की गई थी। इसके चार दिन बाद 10 अगस्त को प्रेम मंदिर के पास धोबी घाट, छोटे तालाब के किनारे उसका शव मिला। पोस्टमार्टम में पेट और पैर पर गंभीर चोटों के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई। शव की पहचान तुरंत नहीं हो सकी। बाद में रेहान की मां रानी शाह ने उसके हाथ पर बने ‘एसके-शंकर’ टैटू के आधार पर उसकी पहचान की।
गायब थे शरीर के निजी अंग
पुलिस जांच में सामने आया कि शव से निजी अंग गायब थे। पुलिस का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने उन्हें अलग कर प्लास्टिक की थैली में रखा और उन्हें बेचने की कोशिश की। बताया गया है कि जोहेब इनका सौदा नहीं कर सका। इसके बाद अंग वापस आरोपियों के पास आए और कुछ दिनों बाद उन्हें तालाब में फेंक दिया गया।
Read More
सरकार की सख्ती के बाद एक्शन में Meta! CSAM कंटेंट हटाने की प्रक्रिया तेज, जानिए क्या है पूरा मामला?

