HomeCurrent Newsमुंबई के मुलुंड में गिरा मेट्रो पिलर, 4 लोग घायल, राहत-बचाव में...

मुंबई के मुलुंड में गिरा मेट्रो पिलर, 4 लोग घायल, राहत-बचाव में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन मेट्रो रेल परियोजना के एक पिलर का सीमेंट स्लैब अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में एक ऑटोरिक्शा समेत कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। शुरूआती जानकारी के अनुसार तीन से चार से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका है।

दोपहर 12:20 बजे हुआ हादसा

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12:20 बजे LBS रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के सामने हुई। मेट्रो लाइन-4 के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पिलर का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। सीमेंट का बड़ा स्लैब सीधे सड़क पर चल रहे एक ऑटोरिक्शा पर आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में चार से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना है।

राहत-बचाव में जुटी एजेंसियां

हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, मेट्रो परियोजना से जुड़े कर्मचारी और एम्बुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। घायलों को निकालने और मलबा हटाने का काम तेजी से शुरू किया गया। आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से घेर लिया गया है।

BMC ने दी जानकारी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बयान जारी कर पुष्टि की कि निर्माण कार्य के दौरान पिलर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। बयान में कहा गया है कि मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड अधिकारी और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर मौजूद हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और निर्माण सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments