HomeCurrent NewsIndigo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला धमकी...

Indigo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला धमकी भरा लेटर

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुनिवार सुबह हड़कंप मच गया, जब शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट से बम धमकी से जुड़ा संदिग्ध नोट मिलने की सूचना सामने आई। एहतियातन विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाकर खड़ा कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।

टॉयलेट से मिला संदिग्ध नोट

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 सुबह 9:15 बजे शिलॉन्ग के लिए रवाना होने वाली थी। उड़ान से पहले विमान के टॉयलेट से एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ, जिसमें कथित तौर पर बम होने का जिक्र किया गया था। नोट मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए।

मौके पर पहुंची सुरक्षा जांच की टीम 

विमान को यात्रियों और अन्य उड़ानों से दूर आइसोलेशन जोन में ले जाया गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने विमान की गहन तलाशी ली। सामान को भी विमान से उतारकर अलग स्थान पर जांच के लिए रखा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। फायर ब्रिगेड और एयरपोर्ट की आपातकालीन सेवाएं भी मौके पर मौजूद रहीं।

इंडिगो ने दिया बयान

इंडिगो ने कहा कि सभी आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की उड़ान संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments