HomeBreaking Newsअंकित बालियान हत्याकांड के बाद परिजनों से मिले मासूम शर्मा और संजीव...

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद परिजनों से मिले मासूम शर्मा और संजीव बालियान, जताई संवेदना…

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान(Ankit Balyan) की हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों ने परिजनों से बातचीत की और इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मासूम शर्मा ने अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी। उन्होंने अंकित की पत्नी से भी अलग से बातचीत की और दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। परिवार फिलहाल गहरे सदमे में है और मामले में न्याय की मांग कर रहा है।

मासूम शर्मा ने जताई चिंता

मीडिया से बातचीत में मासूम शर्मा ने बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कलाकारों समेत कई लोगों को समय-समय पर धमकियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दूसरे कलाकार भी परिवार से मिलने पहुंचे हैं, लेकिन शूटिंग और अन्य कामों के चलते वह पहले नहीं आ सके थे।

मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने संजीव बालियान से बात करने के बाद साथ में परिवार से मिलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के जवान बेटे को खोने का दर्द बहुत बड़ा होता है और इसकी भरपाई संभव नहीं है।

संजीव बालियान ने भी जताई चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। दोनों क्षेत्रों में भाषा, संस्कृति और रिश्तेदारी का गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वहां बढ़ते अपराध के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

चूंकि अंकित की हत्या उत्तर प्रदेश में हुई है इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी परिवार को न्याय और जरूरी सहायता दिलाने के लिए बातचीत की जाएगी। संजीव बालियान ने कहा कि ऐसे समय में पीड़ित परिवार को सरकार के साथ-साथ समाज के सहयोग की भी जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से परिवार से मुलाकात करने की अपील भी की। फिलहाल घटना के बाद न्याय की मांग लगातार उठ रही है।

यह भी पढ़ें : WhatsApp से चुटकियों में जमा करें बिजली-पानी का बिल, जानें बिल भरने के इस…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments