मौसम का पूर्वानुमान अब सिर्फ तापमान और बारिश की सामान्य जानकारी तक सीमित नहीं रह गया है। खेती से लेकर बिजली उत्पादन और आपदा प्रबंधन तक कई क्षेत्रों में कुछ घंटे पहले मिलने वाली सटीक जानकारी बेहद अहम होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Google ने WeatherNext 3 नाम का नया AI मॉडल पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा तेजी से और बेहतर रिजॉल्यूशन पर वैश्विक मौसम का अनुमान लगा सकता है।
Weather Next 3 में क्या खास?
Google Deep Mind और Google Research ने 3 सितंबर को Weather Next 3 लॉन्च किया। Google के मुताबिक, यह उसका अब तक का सबसे एडवांस ग्लोबल वेदर AI मॉडल है। इसकी खासियत यह है कि यह लाइव जियोस्टेशनरी सैटेलाइट डेटा से सीधे जानकारी हासिल करता है और हर घंटे मौसम का नया पूर्वानुमान तैयार कर सकता है। तुलना करें तो Weather Next 2 करीब 25 किलोमीटर के ग्रिड पर हर 6 घंटे में पूर्वानुमान देता था। नए मॉडल में प्रमुख सतही मौसम संबंधी जानकारी को 5 किलोमीटर तक के रिजॉल्यूशन में दिखाया जाता है। अन्य सतही डेटा के लिए 10 किलोमीटर और वायुमंडलीय डेटा के लिए 25 किलोमीटर रिजॉल्यूशन रखा गया है। Google का कहना है कि इससे वैश्विक मौसम की तस्वीर पहले के मुकाबले करीब पांच गुना अधिक स्पष्ट हो जाती है।
Learn more about this major breakthrough in how we predict global weather ↓ https://t.co/RSMLfYJ4uL
— Google (@Google) September 3, 2026

