HomeBreaking Newsमौसम के अचानक बदले तेवर! दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट...

मौसम के अचानक बदले तेवर! दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट जारी…

दिल्ली-NCR(Delhi-NCR) में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। बारिश का असर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में भी देखने को मिला। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को बढ़ाकर रेड अलर्ट कर दिया है।

विभाग ने लोगों से मौसम पर नजर रखने और जरूरी होने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने की अपील की है। लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है जबकि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हो सकती है।

कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर 50 से 100 मिलीमीटर तक भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज गरज, बिजली चमकने और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। कुछ स्थानों पर तेज झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

छुट्टी के चलते ट्रैफिक का दबाव कम

जन्माष्टमी के कारण शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज और कई कार्यालयों में छुट्टी है। ऐसे में सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रहने की उम्मीद है, जिससे बारिश के दौरान ट्रैफिक पर कुछ हद तक दबाव कम रह सकता है।

राजस्थान से यूपी तक बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की अक्षीय रेखा भी सक्रिय है जिसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है।

राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। सवाई माधोपुर के खंडार में सबसे अधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा और झालावाड़ समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें : अंकित बालियान हत्याकांड के बाद परिजनों से मिले मासूम शर्मा और संजीव बालियान, जताई संवेदना…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments