कांग्रेस ने पार्टी संगठन में बड़े बदलाव किए हैं और कई राज्यों के लिए नए AICC महासचिव और प्रभारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
Congress President Shri @kharge has reassigned/appointed the following party functionaries as AICC General Secretary/ Incharge of the following states, with immediate effect. pic.twitter.com/gt9GrKbgBF
— Congress (@INCIndia) September 5, 2026
सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी
AICC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर काम करेंगे। पार्टी ने उन्हें पंजाब के महासचिव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
कई राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त
पंजाब के अलावा, कांग्रेस ने असम, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी संगठनात्मक बदलाव किए हैं।
-
भूपेश बघेल — असम के प्रभारी महासचिव
-
रणदीप सिंह सुरजेवाला — गुजरात के प्रभारी महासचिव
-
सचिन पायलट — पंजाब के प्रभारी महासचिव
-
सुखदेव भगत — छत्तीसगढ़ के प्रभारी
-
डॉ. सिरिवेला प्रसाद — महाराष्ट्र के प्रभारी
-
पी. वी. मोहन — आंध्र प्रदेश के प्रभारी
इसके अलावा, रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक के प्रभारी महासचिव की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी दी गई है।

