लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(Lucknow Airport) पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे ओमान एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या ओमान एयर फ्लाइट WY-265 बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंची थी। विमान के उतरने के बाद जब यात्रियों के सामान की जांच की जा रही थी, तभी एक यात्री के बैग पर अधिकारियों को संदेह हुआ। तलाशी के दौरान बैग से 29 पैकेट मिले जिनमें लगभग 14.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड छिपाई गई थी।
कस्टम विभाग ने आरोपी को तुरंत किया गिरफ्तार
कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस बड़ी बरामदगी के बाद इतनी बड़ी मात्रा में हाई-ग्रेड नशीले पदार्थ की बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीर मान रही हैं। वहीं, जैसे ही ये मामला सामने आया इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में अधिकारियों को यह संदेह है कि यह मामला किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय होने की भी गहन आशंका जताई जा रही है।
जांच एजेंसियां कर रही गहन पूछताछ
इसी आशंका के चलते जांच एजेंसियां अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं, ताकि इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें। आपको बता दें कि बरामद की गई ड्रग्स की खेप को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भारत में इसकी डिलीवरी किसे होनी थी।
Two Wanted KZF Terrorists Deported From Malaysia: पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और मलेशिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF)...